Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पति ने पत्नी पर हंसिया से किया ताबड़तोड़ वार, बच्चे को भी आई चोट

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पति की हैवानियत आई सामने है. पति से अलग रहने वाली पत्नी पर हंंसिया से जानलेवा हमला का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. गोद में बच्चे को पकड़कर खड़ी महिला पर आरोपी पति ने हंसिया से अंधाधुंध वार कर दिया. घटना में पत्नी को पीठ और पैर में आई गंभीर चोटे. साथ ही बच्चे को भी जख्म आए हैं. पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता चेतनी परमार माता गैराज के पीछे अग्रवाल सायकल शोरुम में आजिविका के लिए झाड़ू-पोंछा का काम करती है. सुबह वह काम के दौरान किसी वजह से शोरुम के बाहर निकली. इसी बीच उसका पति युगांधर परमार ने उसे देख लिया और चेतनी को अपने साथ मंदिर हसौद चलने कहने लगा. जब पीड़िता ने मना कर दिया तो आरोपी पति ने कपड़े में छिपाकर रखा हंसिया निकालकर हमला कर दिया. इस दौरान बचने के लिए महिला दौड़ते हुए कांप्लेक्स में घुस गई. बीच-बचाव के लिए कुछ मौके पर पहुंचे तब आरोपी पति वहां से भाग गया.

पीड़िता चेतनी ने सीविल लाइन थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई. महिला ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल से पत्नी पति से अलग रह रही थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.