Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हुड़दंगबाजों की खैर नहीं, होली और लोकसभा चुनाव से पहले रायपुर पुलिस ने दी सक्त हिदायत

रायपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा होली के त्यौहार एवं आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को पुराने चाकूबाजी के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों का पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों द्वारा वरिष्ठ कार्यालय से चाकूबाजी के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों का सूची प्राप्त हुआ। प्राप्त सूची के आरोपियों का सूचना संकलन एवं पता तलाश कर पुरानीबस्ती अनुभाग के समस्त थाना टिकरापारा, थाना पुरानीबस्ती, थाना डी.डी. नगर, थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर के थाना प्रभारियों द्वारा पहले राउंड में थाना टिकरापारा रायपुर परिसर में कुल 40 चाकूबाजो को लेकर उपस्थित हुए जिसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती रायपुर राजेश देवांगन द्वारा होली के त्यौहार एवं आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में शांति बनाये रखने हेतु चाकूबाजो को अपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित नहीं होने व किसी प्रकार के अपराधिक घटना कारित नहीं करने एवं प्रत्येक सप्ताह संबंधित थाना में अपना उपस्थिति देने हेतु सक्त हिदायत दिया गया।