Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सिम्स की बदहाली पर हाईकोर्ट में सुनवाई, CGMSC ने कहा – जल्द पूरा होगा मशीनों का काम, अगली सुनवाई में दस्तावेजों के साथ पेश होने के निर्देश

बिलासपुर। न्यायधानी के मेडिकल कॉलेज सिम्स की बदहाली को लेकर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू की है। आज डिवीजन बेंच में सीजीएमएससी की ओर से बताया गया कि टेंडर प्रक्रिया के साथ दावा आपत्ति मंगाई गई है। इस पर जल्द ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। हाईकोर्ट ने जनवरी के दूसरे सप्ताह में अगली सुनवाई तय कर सीजीएमएससी से टेंडर जारी करने दस्तावेजों के साथ पेश होने के निर्देश दिए।

सिम्स में मशीनों की दुर्व्यवस्था और मरीजों के उपचार को लेकर समाचारों पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दर्ज की थी। इस पर लंबे समय से सुनवाई चल रही है। पिछली बार हुई सुनवाई में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन ने टेंडर की जानकारी दी थी।

आज चीफ जस्टिस व जस्टिस बीडी गुरु की डीबी में सुनवाई के दौरान सीजीएमएससी के एमडी ने अपने अधिवक्ता के जरिए बताया कि टेंडर की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसके बाद मशीनों का काम पूरा हो जाएगा। इस बारे में दावा आपत्ति भी मंगाई गई है। इसके निराकरण का काम भी किया जा रहा है। चीफ जस्टिस ने सीजीएमएससी से कहा कि आप इस बारे में प्रक्रिया को समाप्त कर दस्तावेजों के साथ कोर्ट में आएं।