Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अश्लील डांस का मजा लेने वाले निलंबित SDM को हाईकोर्ट ने दी अंतरिम राहत, 10 दिन के भीतर राज्य सरकार को अपना पक्षा रखने के निर्देश

गरियाबंद। अश्लील डांस का मजा लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल लाने वाले उरमाल ओपेरा मामले में निलंबित एसडीएम तुलसीदास मरकाम को हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत दी है। 16 जनवरी को कमिश्नर महादेव कावरे ने डिप्टी कलेक्टर तुलसीदास मरकाम को निलंबित करने का आदेश जारी किया था। इसी आदेश को गलत ठहराते हुए तुलसीदास ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए 29 जनवरी को पारित आदेश में निलंबन के आदेश पर अंतरिम राहत दी है। साथ ही 10 दिन के भीतर राज्य सरकार को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद तय की गई है। तुलसीदास ने अपने याचिका में कहा था कि उसके पक्ष को जाने बगैर कमिश्नर ने कार्रवाई की है, जबकि वह राज्य सरकार के अधीन है। उन्होंने निलंबन के आदेश को गलत बताया।

पहले कुर्सी संभाली फिर कमिश्नर-कलेक्टर को लिखा पत्र

अंतरिम राहत मिलने के अगले ही दिन तुलसीदास मैनपुर अनुविभागीय कार्यालय पहुंचकर कुर्सी संभाली। फिर कमिश्नर और कलेक्टर को संबोधित करते हुए पत्र लिखा, जिसमें दायर याचिका क्रमांक का विवरण और अंतरिम राहत की जानकारी भेजी।यह पत्र दफ्तर के टेबल से बैठकर वायरल भी किया गया, जो कई लोगों के मोबाइल स्टेट्स में दिखा। इतना ही नहीं, एसडीएम की वापसी को लेकर कई शुभचिंतक अधिकारी का फोटो लगाकर ये तो ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है जैसे गानों के साथ सोशल मीडिया में वायरल कर रहे।