Special Story

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रदेश के एकमात्र मेंटल हॉस्पिटल में अव्यवस्था पर उच्च न्यायालय ने जताई नाराजगी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सेंदरी स्थित एकमात्र मेंटल हॉस्पिटल में अव्यवस्थाओं को लेकर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है. मंगलवार को हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई. कोर्ट कमिश्नर राहुल ऋषि और हिमांशु पांडेय की जांच रिपोर्ट में डॉक्टरों के देर से आने और समय से पहले जाने का जिक्र किया गया है. वहीं स्टाफ की कमी, खराब हाइजीन और अपर्याप्त सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया. अब कोर्ट ने अगली सुनवाई तक निरीक्षण कर पूरी रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं. 

हाईकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए नराजगी जताई है. कहा कि निगरानी के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधर नहीं आया है, यह सही नहीं. 

अल्ट्रासाउंड और जरूरी जांच सुविधाओं का आभाव

शासन की ओर से कोर्ट को जानकारी दी गई कि स्वास्थ्य सचिव के साथ कोर्ट कमिश्नर एडवोकेट हिमांशु पांडे और एडवोकेट ऋषि राहुल सोनी ने अस्पताल का दौरा किया था. निरीक्षण में पाया गया कि मेंटल हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड और जरूरी जांच सुविधाओं का आभाव है. इसका सीधा असर मरीजों पर पड़ रहा है, साथ ही उनके परिजनों और स्टाफ को भी परेशानी होती है. यह भी बताया कि डॉक्टर और स्टाफ रोजाना मात्र एक से डेढ़ घंटे ही अस्पताल में रहते हैं, जबकि उन्हें सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मौजूद रहना चाहिए.