Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्वास्थ्य मंत्री ने राजस्व मंत्री को पहनाया हेलमेट, जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, सुरक्षा की दिलाई शपथ

बलौदाबाजार। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार में यातायात हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को हेलमेट पहनाया। कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सोनी, एसपी भावना गुप्ता सहित पुलिस के अधिकारी, जवान व बड़ी संख्या स्कूली बच्चों ने मंत्रियों का स्वागत किया। वहीं एसपी कार्यालय पहुंचने पर स्कूली बच्चों ने गुलाब का फूल देकर मंत्रियों का स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि अधिकतर सड़क हादसे में सिर पर चोट लगने के कारण मौत होती है, इसलिए सभी दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों से अपील करूंगा कि यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं। स्वयं के साथ परिवार की भी सुरक्षा करें। यदि दुर्घटना में मौत होती है तो परिवार के साथ शासन को भी तकलीफ होती है।