Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकरायी, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कोरबा। कोरबा में एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखा है। यहां तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठे मवेशी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार तीन ग्रामीणों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक एक ही परिवार के आपस में रिश्तेदार थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का ये मामला करतला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दादर बस्ती में रामायण सिंह राठिया, सादराम राठिया और सुख सिंह राठिया का परिवार निवास करता है। तीनों आपस मेें रिश्तेदार है। 21 जून को तीनों एक बाइक पर करतला ब्लाक के ग्राम कोटमेर में रिश्तेदार के यहां गये थे। यहां बकरा-भात के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम तीनों बाइक से वापस कोरबा लौट रहे थे।

तभी ग्राम सरदुकला के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर बैठे मवेशी से जा टकरायी। इस हादसे में बाइक के मवेशी से टक्कर के बाद उसमें सवार तीनों ग्रामीण दूर जा गिरे।  इस भीषण हादसे में दो ग्रामीणों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं एक अन्य ग्रामीण ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। करतला पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आज तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।