Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में हाथियों के आतंक और डॉग बाइट पर कैबिनेट की बैठक में सरकार लेगी अहम फैसला, मंत्री रामविचार नेताम ने कही यह बात…

रायपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज दिल्ली वापसी के बाद अपने दौरे को लेकर कहा कि उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश में बढ़ रहे हाथी के आतंक और डॉग बाईट के मामलों को लेकर सरकार अहम फैसले ले सकती है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर तंज कसा है.

मंत्री नेताम ने कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर कहा कि यह कांग्रेस का मामला है, उनके पास जितने ताश के पत्ते हैं, उसी में फेंट रहे हैं. लेकिन रिजल्ट तो कुछ होना ही नहीं है, निकलना तो जोकर ही है.

वहीं सरगुजा में हाथियों के आतंक को लेकर मंत्री नेताम ने कहा कि हाथियों का बहुत अधिक दबाव है. हाथी के चलते लोगों को काफी परेशानी होती है खासकर ट्राइबल बेल्ट में रहने वाले लोगों का रात में सोना मुश्किल होता है. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर हमने केंद्रीय मंत्री के पास प्रस्ताव रखा है, कि इसके लिए कोई स्पेशल योजना चलाकर उन्हें सुरक्षित रखा जाए.

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे डॉग बाईट के मामलों को लेकर मंत्री नेताम ने कहा कि सरकार की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं. कैबिनेट की बैठक में हो सकता है कि इस पर भी चर्चा हो.

मंत्री रामविचार नेताम ने कैबिनेट की बैठक को लेकर कहा कि यह सरकार का रूटीन का काम है. हर हफ्ते एक बैठक कर सरकार जो काम है, उसके बारे में निर्णय लिया जाता है और काम पूरा किया जाता है. आज भी बैठक है, जो भी छत्तीसगढ़ के लिए आवश्यक होगा, जनहित में होगा, उन पर निर्णय लिए जाएगा.