Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर की मंगेतर की हत्या, जंगल में दफनाया शव, पुलिस ने कब्र खोदकर निकाली लाश

सरगुजा।    छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां होने वाले मंगेतर को युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा. इसके बाद प्रेमी जोड़े ने शव को जंगल में दफना दिया था. यह मामला बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा का है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया है.

जानकारी के मुताबिक, 6 मई को सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा के रहने वाले अमृत लकड़ा का विवाह पुष्पा केरकेट्टा पिता बसंतलाल घोघरा निवासी के साथ होने वाला था. विवाह से पहले 26 अप्रैल को होने वाले पति को बुलाकर युवती ने अपने प्रेमी गगन टोप्पो उर्फ बबलू, पिता मैनाराम ग्राम घोघरा निवासी के साथ मिलकर टंगिया से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जमीन में दफना दिया था.

इधर अमृत लकड़ा के परिजनों ने 28 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने संदेह के आधार पर अमृत की होने वाली पत्नी पुष्पा और उसके प्रेमी गगन को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद प्रेमी जोड़े की निशानदेही पर पुलिस ने बेन्दोकोना के जंगल से अमृत लकड़ा के शव को बरामद किया.

एक महीना पहले रची थी हत्या की साजिश

बताया जा रहा कि लकड़ी के यहां चाचा की शादी थी. एक महीना पहले प्रेमी जोड़े ने अमृत लकड़ा की हत्या की साजिश रची थी. वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से कल प्रेमी जोड़े ने बतौली स्थित एक दुकान से रस्सी खरीदी थी और आत्महत्या करने की योजना बनाई थी. आत्महत्या करने जा रहे प्रेमी जोड़े को सचिव ने देखा, इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया है.