Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जेटवर्क कंपनी के बैचिंग प्लांट में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने कंपनी के ही 9 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा जिले के दीपका पुलिस ने जेटवर्क कंपनी के बैचिंग प्लांट से सीमेंट चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 400 बोरी चोरी का सीमेंट, 55 हजार रुपये नगद और दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि इस घटना में जेटवर्क कंपनी के ही तीन कर्मचारियों ने अन्य लोगों की सहायता से मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।

पुलिस के अनुसार, देवगांव स्थित बैचिंग प्लांट से 30 अक्टूबर की रात रेलवे लाइन के काम के लिए रखी गई 400 बोरी सीमेंट चोरी कर ली गई थी। मामले में कंपनी के स्टोर इंचार्ज ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर, दो साइट इंचार्ज और चोरी में मदद करने वालों सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने जब्त किया चोरी का माल

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद्र साहू ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के दौरान उनके पास से चोरी का सीमेंट, 55 हजार रुपये नगद और दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। हालांकि, इस मामले में एक रसूखदार व्यक्ति का नाम भी सामने आया है, जिसके घर से चोरी का सीमेंट बरामद हुआ, लेकिन उसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।