Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, पुलिस ने पास्टर को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जहां प्रार्थना सभा की आड़ में ग्रामीणों को प्रलोभन देकर मतांतरण कराने के आरोप लगे। मामले की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार किया गया।

यह पूरा मामला मल्हार चौकी क्षेत्र के दबावपारा इलाके का है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थना सभा के नाम पर 30 से 35 महिला, पुरुष और बच्चे एकत्रित किए गए थे। आरोप है कि ग्रामीण हिंदुओं को भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने पर मल्हार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।