Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सेक्स सीडी कांड में सेशन कोर्ट के फैसले को पूर्व CM देंगे चुनौती, MLA चंद्राकर बोले- कोर्ट ने आदेश दे दिया, अब काफी देर हो चुकी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में रायपुर सेशन कोर्ट के फिर से ट्रायल शुरू करने के फैसले के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री बघेल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. इस मामले को लेकर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि इस प्रकरण में राजनीति नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन दुर्भाग्य से राजनीति वहां तक पहुंच चुकी है. न्यायालय ने इस मामले में आदेश दे दिया है और अब काफी देर हो चुकी है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह मामला एक उदाहरण बनना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.

SIR प्रकरण में नेता प्रतिपक्ष की चिठ्ठी पर विधायक ने साधा निशाना

SIR प्रकरण में नेता प्रतिपक्ष द्वारा पत्र लिखे जाने पर अजय चंद्राकर ने तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का काम सिर्फ चिट्ठी लिखना रह गया है, दूसरा कोई काम वे करते नहीं हैं. चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि महंत जी ने काम और आसान कर दिया है, बस पत्र लिखते हैं और चर्चा में बने रहते हैं. उन्होंने कहा कि वह बताएं कि कहां भाजपा के दबाव में किसी का नाम कटवाया गया हो, यह सब केवल अनुमान हैं. नेता प्रतिपक्ष सिर्फ पत्र लिखकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं. 

दिल्ली में कांग्रेस की बैठक पर अजय का हमला 

नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा और कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौरे पर अजय चंद्राकर ने हमला बोला. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसी भी हालत में दीपक बैज को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनने देंगे. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सबसे बड़े नेता भूपेश बघेल हैं और उनसे एक कदम नीचे देवेंद्र यादव हैं. महासचिव और सचिव के पदों का फर्क है. भूपेश बघेल नेता किसी शर्त में बैज को रिपीट नहीं होने देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में बैठकें रोज होती है, लेकिन पहले भी ढाई-ढाई साल का नाटक चलता रहा ही रहा था.

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग पर प्रतिक्रिया

कांग्रेस द्वारा धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने की मांग पर अजय चंद्राकर ने कहा कि धान खरीदी को लेकर कांग्रेस के नेताओं में एक मत नहीं है. तंज कसते हुए कहा कि इनका फैसला भी AICC करेगी. अब उनके हिसाब से सरकार नहीं चल सकती.