Special Story

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आगाज, रायपुर से पहली बार सांसद बने बृजमोहन अग्रवाल ने ली शपथ

रायपुर-  18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र के आगाज के साथ ही नवनिर्वाचित सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने सोमवार को सांसद पद की शपथ ली. इस दौरान रायपुर से सांसद बनने के बाद पहली बार संसद पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल ने भी सांसद पद की शपथ ली.

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शपथ लेते हुए कहा कि ”मैं बृजमोहन अग्रवाल जो लोकसभा का सदस्य निर्वाचित हुआ हुं, ईश्वर की शपथ लेता हुं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा, मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा तथा जिस पद को मैं ग्रहण करने वाला हूं उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगा.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 5 लाख 75 हजार 285 वोट के बड़े अंतर से हराकर लोकसभा का टिकट कन्फर्म किया था. चुनाव में उन्हें 10 लाख 50 हजार 351 वोट मिले थे. बृजमोहन अब तक आठ बार के विधायक और पांच बार मंत्री रह चुके हैं.

सांसद तोखन साहू और राधेश्याम राठिया को सीएम साय ने दी बधाई

बृजमोहन अग्रवाल के अलावा छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद तोखन साहू और रायगढ़ लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद राधेश्याम राठिया ने भी लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनो नेताओ को सांसद पद की शपथ लेने पर X पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी है.