Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म! सूने मकान में बोला धावा, महंगे जेवरात पर किया हाथ साफ, फिर घर में लगा दी आग

कोरबा।    छत्तीसगढ़ के कोरबा में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. चोरों ने बीती रात सूने मकान में धावा बोला. फिर चोरी के बाद घर को आग के हवाले कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पड़ोसियों ने घर से आग की लपटे और धुंआ उठता देख दमकल वाहन को तत्काल सूचना दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्रान्तर्गत आदर्श नगर कॉलोनी की है. 

जानकारी के मुताबिक, सूने मकान में बदमाश बीती रात चोरी करने के लिए घुसे. हाथ साफ करने के बाद चोरों ने घर में रखे सामानों को आग के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी सबसे पहले पड़ोसियों को आज सुबह लगी. स्थानीय लोगों ने देखा कि घर के अंदर से आग की लपटे और धुंआ निकल रहा है. तत्काल सूचना देने के बाद दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई.

जिस घर में चोरी और आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया वह क्वाटर नंबर एम 1194 है. यहां युवक दिनेश निवास करता है. जो बीते कुछ दिनों से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था. दिनेश को उसके पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी. आगजनी से घर में रखे सामान और कई अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए. कुसमुंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.