Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नक्सल हमले में शहीद नरेश ध्रुव के परिवार को मिला पुलिस सैलरी पैकेज का लाभ, एसपी ने बैंक अधिकारियों के साथ सौंपा एक करोड़ का चेक

बलौदाबाजार।  बीजापुर जिले में नक्सल हमले में शहीद प्रधान आरक्षक नरेश ध्रुव के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत एक करोड़ रुपए दिया गया. इस राशि का चेक पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने एसबीआई के अधिकारियों के साथ शहीद के परिवार को सौंपा.

बता दें कि 9 फरवरी 2025 को बीजापुर जिले में नक्सल अभियान के दौरान ग्राम गुर्रा थाना भाटापारा ग्रामीण निवासी प्रधान आरक्षक नरेश ध्रुव वीरगति को प्राप्त हुए थे. शहीद नरेश ध्रुव ने अपनी नौकरी के दौरान अपना वेतन पुलिस सैलरी पैकेज के तहत रूपांतरित करवाया था, जिसका लाभ आज शहीद के परिवार को मिला. पुलिस सैलरी पैकेज के तहत भारतीय स्टेट बैंक ने शहीद नरेश ध्रुव के परिवार को एक करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया.

परिजन बोले – परिवार के जीवकोपार्जन, बच्चों की पढ़ाई में खर्च करेंगे पैसा

इस अवसर पर भावना गुप्ता ने शहीद नरेश ध्रुव के परिवार जनों से कहा कि शहीद नरेश की कमी की पूर्ति तो नहीं की जा सकती, लेकिन इस राशि का उपयोग आप अपने परिवार एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उपयोग में लाएं, ताकि परिवार के बच्चे बेहतर शिक्षा पाकर एक शिक्षित एवं कामयाब इंसान बन पाए. चेक पाकर शहीद परिवार ने पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद करते हुए उक्त पैसों को अपने परिवार के रहन-सहन एवं बच्चों के उच्च शिक्षा में खर्च करने की बात कही. इस दौरान अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय बिलासपुर से नरेंद्र कुमार मित्तल क्षेत्रीय प्रबंधक, इंद्र प्रकाश सिंघल मुख्य प्रबंधक, कृषि वाणिज्यिक शाखा भाटापारा से अनुपम कुमार सिंह मुख्य प्रबंधक (शाखा प्रबंधक) उपस्थित रहे.