Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चौथी की परीक्षा में ‘राम’ विकल्प पर उठे विवाद पर शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन, पेपर निर्माता निलंबित, मॉडरेटर सेवा से पृथक

रायपुर। शिक्षा सत्र 2025-26 में आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षा के कक्षा चौथी के अंग्रेजी प्रश्न पत्र में एक बहुविकल्पीय प्रश्न को लेकर विवाद पर शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रश्न में “मोना के कुत्ते का नाम क्या है?” पूछते हुए चार विकल्प दिए गए थे, जिनमें एक विकल्प के रूप में “राम” शब्द शामिल था। इसे लेकर धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत की जांच के लिए गठित 5 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर हिमांशु भारतीय ने बड़ी कार्रवाई की है।

डीईओ ने प्रश्न पत्र निर्माणकर्ता शिखा सोनी प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला नकटी (खपरी), विकासखण्ड तिल्दा जिला रायपुर को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। वहीं प्रश्न पत्र की मॉडरेशन की जिम्मेदारी निभा रही नम्रता वर्मा सहायक शिक्षक (संविदा) को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की गई है।

दोषी शिक्षिका और मॉडरेटर ने त्रुटि के लिए जताई खेद, मांगी क्षमा

दोषी शिक्षिका शिखा सोनी ने अपने स्पष्टीकरण में भूल स्वीकार करते हुए कहा है कि प्रश्न के विकल्प में “रामू (RAMU)” के स्थान पर गलती से “राम (RAM)” अंकित हो गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंग्रेजी शब्द में “U” छूट जाने के कारण यह त्रुटि हुई, जो पुनः अवलोकन के दौरान भी उनके ध्यान में नहीं आ सकी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी धर्म या धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। इस त्रुटि के लिए उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए क्षमा याचना की है।

इसी प्रकार मॉडरेटर नम्रता वर्मा ने अपने स्पष्टीकरण में बताया कि जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त कक्षा चौथी अंग्रेजी के दो सेटों में से एक सेट का चयन किया गया था, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पहले से ही उपलब्ध थे। विकल्पों को यथावत रखते हुए जांच के दौरान उनसे यह त्रुटि अनजाने में छूट गई। उन्होंने भी इसे अनजाने में हुई गलती बताते हुए भविष्य में सावधानी बरतने का आश्वासन दिया और क्षमा प्रार्थना की।

बीईओ और प्राचार्य को दी चेतावनी

इसके अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने सही एवं अनुभवी शिक्षक का चयन नहीं करने पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तिल्दा एवं उपयुक्त मॉडरेटर शिक्षक का चयन नहीं करने पर शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर के प्राचार्य को चेतावनी पत्र जारी किया है।