Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, दर्जनों यात्रियों की बाल-बाल बची जान, ड्राइवर ने तोड़ा दम

चिरमिरी।   बस चलाते समय ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया। हादसे के वक्त बस में यात्री सवार थे। हालांकि गनीमत ये रही कि असहज महसूस होते ही ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी। जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आनन फानन में ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया गया। हादसा खड़गवां ब्लॉक के देवाडाँड़ इलाके में हुआ, जहां पेंड्रा से बैकुंठपुर जा रही एक यात्री बस के चालक को यात्रा के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ गया।

ड्राइवर की तबीयत बिगड़ते ही बस सड़क से नीचे उतर गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बच गए। लोगों में घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, लेकिन किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

बस को जैसे-तैसे रोका गया और ड्राइवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खड़गवां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर की सतर्कता और जिम्मेदारी को सलाम करते हुए कहा कि आखिरी सांस तक उसने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।