Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तात्यापारा के 18 परिवारों का पक्के मकान का सपना हुआ साकार, विधायक राजेश मूणत ने सौंपे ‘मोर जमीन मोर मकान’ के अनुज्ञा पत्र

रायपुर। राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के ‘मोर जमीन मोर मकान’ घटक के अंतर्गत जोन-7 के तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 के 18 पात्र परिवारों को अपने भूखंड पर पक्का मकान निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किए गए।

विधायक निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र सौंपे। वर्षों से कच्चे व जर्जर मकानों में जीवन यापन कर रहे परिवारों के चेहरों पर अपने पक्के घर की खुशी साफ नजर आई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजेश मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर नागरिक को पक्का मकान’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में ‘मोर जमीन मोर मकान’ योजना एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के पास जमीन होने के बावजूद आर्थिक कारणों से मकान नहीं बन पा रहा था, उनके लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। तात्यापारा के 18 परिवारों को मिले ये अनुज्ञा पत्र केवल कागज नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य की नींव हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हर गरीब के सिर पर पक्की छत सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और आगे भी अन्य वार्डों में आवास स्वीकृत किए जाएंगे।

पक्के आवास की अनुमति पाने वाले हितग्राहियों में शमीम बानो, गणेश निषाद, नेमकुंवर देवांगन, भरत बरवे, राजेंद्र कुमार, बीना बाई उबाले, मनोहर साहू, कम्मु बाई निर्मलकर, फुलू साहू, लक्ष्मी बाग गडा, संगीता राव बाउने, अंजलि निर्मलकर, गुरुवारू बाघ, यामनी तिवारी, संजय भोंडेकर, साधना बागड़े और नंदी शर्मा शामिल हैं। इस अवसर पर नगर निगम जोन-7 की अध्यक्ष एवं पार्षद श्वेता विश्वकर्मा उपस्थित रहीं।