Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी, डंप कर रखे 245 हाईवा रेत को किया जब्त

गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उइके के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर टास्क फोर्स की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। खनिज अधिकारी रोहित साहू ने बताया कि खनिज विभाग के अमले द्वारा 19 एवं 20 जून को राजिम, बकली, चौबेबांधा क्षेत्र में खनिज रेत के अवैध भण्डारण के 04 प्रकरणों में 245 हाईवा रेत ढेरी जप्त किया गया। इसी प्रकार से खनिज रेत के अवैध परिवहन के 01 हाईवा एवं 04 ट्रेक्टर कुल 09 प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

सभी अवैध भण्डारणों पर छत्तीगसढ खनिज (खनन, परिवहन, तथा भण्डारण) नियम 2009 के तहत् एवं वाहनों पर खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 एवं छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जावेगी। उपरोक्त कार्यवाही में सहायक खनि अधिकारी रोहित कुमार साहू, खनि सिपाही खिलेश्वर ध्रुव, नगर सैनिक भुवनेश्वर वर्मा एवं लाकेश साहू सहित पुलिस विभाग का विशेष योगदान रहा।