Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जिला प्रशासन के पास जब्त वाहनों को रखने की नहीं है जगह, कोतवाली के बाहर सड़क पर खड़े किए जा रहे गाड़ी से बढ़ी दुर्घटना की आशंका

बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय में शासकीय जमीनों में लगातार अवैध कब्जे से अब नौबत ऐसी आ गई कि प्रशासन वाहनों पर कार्रवाई के बाद सड़क पर ही खड़े करने पर मजबूर दिखाई दे रही है. आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद बलौदाबाजार जिला प्रशासन लगातार अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई कर रहा है. इस कार्रवाई के बाद ट्रक, हाइवा और ट्रैक्टर को कोतवाली थाना के सामने सड़क पर खड़े किए जा रहे हैं. इससे न सिर्फ आवागमन में समस्या होनी शुरू हो गई है, बल्कि यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

बीते दिनों राजस्व विभाग की टीम ने ऐसी ही कार्रवाई कर थाने के सामने हाइवा खड़ा करा दी है, जिससे अब आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है. बता दें कि कुछ माह पहले खनिज विभाग की कार्रवाई के बाद कलेक्टर परिसर में खड़े ट्रक को उसका मालिक बगैर बताए ले गया था. इससे प्रशासन की काफी फजीहत भी हुई थी, जिसे पुलिस ने वापस लाया था, जिसके बाद अब कोतवाली के सामने ही ट्रक खड़े किए जा रहे हैं, ताकि ट्रक गायब न हो पर इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है.

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि तहसीलदार बलौदाबाजार ने अवैध रेत पर कार्रवाई कर ट्रक खड़े किए हैं. थाने में जगह नहीं होने के कारण सड़क पर हाइवा खड़ा किया गया है.