Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर छापेमारी की चर्चा दिल्ली तक, पवन खेड़ा बोले- यह भुला नहीं जाएगा, हम भी याद रखेंगे…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी की चर्चा दिल्ली तक है. इस पर कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पवन खेड़ा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि भाजपा का अंग बनकर ईडी काम कर रही है. यह भुला नहीं जाएगा, हम भी याद रखेंगे. 

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य पवन खेरा ने कहा कि आज सुबह 6.30 बजे से भिलाई में भूपेश बघेल के यहां ईडी की रेड हो रही है. कोई हैरानी की बात नहीं है, विपक्ष के यहां ईडी को ही भेजने का एक परंपरा भारती जनता पार्टी ने शुरू कर रखी है. यह रेड किस केस में हैं, किसी को नहीं मालूम, क्यों हो रही है नहीं मालूम. कुछ दिनों पहले कोर्ट ने बघेल साहब के खिलाफ CBI का एक केस था, उसको खारिज कर दिया था. कोई केस बघेल साहब के खिलाफ अभी नहीं है, लेकिन फिर भी आज ED की रेड हो रही है.

खेड़ा ने कहा कि हो सकता है, आज संसद का सत्र शुरू हो रहा है, चारों तरफ से घिरी हुई बीजेपी उसको एक डिस्ट्रेक्शन चाहिए. ध्यान हटाना है, हेडलाइन्स बदलनी हैं, यह उसी का एक षड्यंत्र बिल्कुल संभव है. यह भी हो सकता है कि भूपेश बघेल अब पंजाब में अपनी राजनितिक गतिविधियां शुरू कर रहे हैं, प्रभारी बने हैं, तो उनको वहां डिस्टर्ब करने की कोशिश की जा रही हो. जो भी हो, आज ईडी भारतीय जनता पार्टी का एक अंग बन कर जिस तरह का काम कर रही है, यह भुला नहीं जाएगा, हम भी याद रखेंगे.

देखिए वीडियो –