Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गांव में कंकाल मिलने से फैली सनसनी, महीनों से लापता ग्रामीण से जुड़ रहे तार…

खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के पैलीमेटा गांव में दारू भट्टी रोड के पास सड़क किनारे कंकाल मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई. यह खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. पूरे वाकये से क्षेत्र में भय और अनिश्चितता का माहौल बन गया है.

सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ करते हुए लापता व्यक्ति से जुड़े तथ्यों को खंगाला रही है.

घटना के बाद से पैलीमेटा गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ही एक व्यक्ति कई महीनों से लापता है. कंकाल मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि यह शव उसी लापता ग्रामीण का हो सकता है. परिजन इस खबर से गहरे सदमे में हैं, वहीं पूरे गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

फिलहाल, पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार करते हुए कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. शव की पहचान और मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही संभव होगा.