Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सरपंच की कार्यशैली के खिलाफ उपसरपंच और पंचों ने खोला मोर्चा, नेशनल हाइवे पर किया चक्काजाम…

कवर्धा। सरपंच की कार्यशैली से नाराज उप सरपंच और पंचों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बुधवार को रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे-30 पर चक्का जाम कर दिया. पंचायत प्रतिनिधियों के विरोध प्रदर्शन की वजह से एक तरफ जहां सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है, वहीं राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

मामला ग्राम पंचायत दशरंगपुर का है, जहां राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पंचायत भवन में नि:शुल्क खसरा, बी-1 नक्शा वितरण शिविर का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू और उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी पहुंचे थे.

शिविर के दौरान उपसरपंच दुर्गेश साहू और पंचों ने कलेक्टर गोपाल वर्मा को सरपंच तारकेश्वर सिंह के खिलाफ आवेदन देते हुए गांव में चल रहे विकास कार्यों का हिसाब नहीं देने का आरोप लगाया. कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जनप्रतिनिधियों को समझाइश देते हुए कहा कि इस तरह से गांव विकास रुक जाएगा. इस संंबंध में मुलाकात के लिए कलेक्टर कार्यालय आमंत्रित करते हुए सरपंच और उप सरपंच को समझाइश दी.

लेकिन कलेक्टर के प्रस्ताव को ठुकराते हुए सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उपसरपंच दुर्गेश साहू और पंचों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर नेशनल हाईवे पहुंचकर चक्काजाम कर दिया. चक्काजाम की वजह सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. वहीं आवाजाही करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं.