Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच स्थगित हो सकता है मौजूदा आईपीएल सीजन, BCCI की आपात बैठक जारी

IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 पर भी दिखने लगा है। मौजूदा हालात को देखते हुए बीसीसीआई (BCCI) ने लीग को स्थगित करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड की आपात बैठक जारी है और विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षित उनके देश भेजना इस समय बीसीसीआई की पहली प्राथमिकता है।

धर्मशाला में रद्द हुआ मैच, HPCA स्टेडियम खाली कराया गया

बढ़ते खतरे को देखते हुए आज पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच जारी मुकाबला बीच में ही रद्द कर दिया गया। साथ ही धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को खाली करा लिया गया। खिलाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए धर्मशाला से दिल्ली तक एक विशेष वंदे भारत ट्रेन की व्यवस्था की गई है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का बयान

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “सब कुछ ध्यान में रखते हुए हमने 8 मई का मैच रद्द करने का फैसला किया है। वर्तमान हालात ठीक नहीं हैं। पड़ोसी देश माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहा है। खिलाड़ियों, दर्शकों और स्टाफ की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है। हम देशहित में हर जरूरी कदम उठाएंगे।”

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, पूरे टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्णय कभी भी लिया जा सकता है, यदि हालात में सुधार नहीं हुआ। विदेशी खिलाड़ियों के वीज़ा, यात्रा सुरक्षा और मैच स्थलों की स्थिति की समीक्षा तेजी से की जा रही है।