Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

निगम द्वारा संतोषी नगर चौक से कमल विहार चौक तक अवैध अतिक्रमण पर की गई कार्रवाई

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव और जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के मार्गदर्शन में जोन 6 सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, जोन 10 सहायक अभियंता सुशील अहीर, उप अभियंता रविप्रभात साहू, अजय श्रीवास्तव, राहुल थरानी की उपस्थिति में नगर निगम जोन 6, जोन 10 और निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता ने संतोषी नगर चौक से कमल विहार चौक तक मुख्य मार्ग में जनहित में जनसुविधा हेतु सुगम और सुव्यवस्थित यातायात कायम करने अवैध अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया।

कमल विहार गेट में अवैध सब्जी दुकानों को हटाया गया. वहीं संतोषी नगर चौक में अवैध चिकन -मटन दुकान, अवैध बोर्ड, ठेले, गुमटी,अवैध शेड, अस्थायी दुकान को सड़क से हटाने की कड़ी कार्यवाही जनहित में सुगम आवागमन देने अभियान के अंतर्गत की गयी।