Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

साइंस कॉलेज चौपाटी को हटाने दल बल के साथ पहुंचा निगम अलमा, झूमाझटकी के बाद खदेड़े गए प्रदर्शनकारी… पूर्व विधायक उपाध्याय विकास समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने की कार्रवाई को लेकर व्यवसायियों और कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया. आज सुबह 5 बजे तक अल्टीमेटम मिलने के बाद व्यवसायियों में हड़कंप मच गया था. बीती रात पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कई कांग्रेसी व्यवसायियों के समर्थन में धरने पर बैठ गए. इसके बाद आज सुबह पुलिस बल जेसीबी क्रेन के साथ चौपाटी पहुंची. 

पूर्व विधायक समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार 

निगम की कार्रवाई के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. मौके पर सभी जोन के अधिकारी भी पहुंचे. वहीं कार्रवाई किए जाने पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेस नेता जेसीबी के नीचे लेट गए. इस बीच कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों में झूमाझटकी भी हुई. पुलिस ने पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है.

फिलाहाल निगम की टीम चौपाटी को हटाने की कार्रवाई में जुटी हुई है. निगम की दर्जनभर से अधिक गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग की योजना

चौपाटी के लिए व्यापारियों के लिए ओवरब्रिज के नीचे जिस जमीन का चयन किया गया था, वह रेलवे की है. रेलवे द्वारा उस जमीन पर पार्किंग बनाने की योजना बना रहा है. इसे ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा वहां काम करने वाले मोटर मैकेनिकों को जगह खाली करने का नोटिस दिया गया है. रेलवे द्वारा मालिकाना हक जताने के बाद चौपाटी शिफ्टिंग का मामला ठंडा पड़ गया था.