Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अंबेडकर अस्पताल में कॉल मी सर्विस का ठेका होगा निरस्त, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन

रायपुर। राजकुमार बोथरा के कॉल मी सर्विस का विरोध तेज हो गया है. मेकाहारा अस्पताल सहित प्रदेशभर से इनका ठेका निरस्त करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जयसवाल को ज्ञापन सौंपा है. कॉल में कम्पनी द्वारा शासन को लगाए जा रहे वित्तीय चुना और कर्मचारियों का शोषण के बारे में बताया. साथ ही पत्रकारों से दुर्व्यवहार करने की निंदा भी की. इस दौरान मंत्री ने मेकाहारा में कॉल मी सर्विस का ठेका निरस्त करने का आश्वासन दिया.

चेतन सिन्हा, प्रांतीय सचिव छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में कॉल मी सर्विस, सफाई एवं सुरक्षा का ठेका कई वर्षों से अस्पताल प्रशासन से सांठ-गांठ कर प्राप्त कर रहा है इनके सुपरवाइजर, बाउंसर द्वारा सफाई एवं अन्य कर्मियों से दुर्व्यवहार किया जाता है, जिससे वहां कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है. इनके बाउंसरों द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट का कृत्य किया गया, जिसका संघ ने विरोध दर्ज कराया और सभी विषयों पर स्वास्थ्य मंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा किए हैं.

चेतन सिन्हा ने बताया कि मंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में ठेका परिर्वतन किए जाने का ठोस आश्वासन दिया है. संघ के प्रतिनिधि मंडल में प्रदीप बोगी कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, एसपी देवांगन महामंत्री, एसएस सोनी अध्यक्ष नेत्र सहा.अधि.प्रकोष्ठ, चेतन सिन्हा प्रांतीय सचिव, नरेन्द्र पटेल, कमल चंद्राकर, खोमन पटेल, एलपी बनर्जी एवं अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से शामिल थे.