Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राम वन पथ गमन योजना के निर्माण कार्यों की होगी जांच, अजय चंद्राकर करेंगे सात सदस्यीय समिति की अगुवाई…

रायपुर। भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में राम वन गमन पथ के निर्माण कार्य में अनियमितता के आरोप पर साय सरकार जांच समिति का गठन किया है. सात सदस्यीय समिति की अध्यक्षता बीजेपी के वरिष्‍ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर करेंगे. 

बता दें कि विधानसभा के पिछले बजट सत्र के दौरान यह विषय प्रश्‍नकाल के दौरान उठा था. विधायक अजय चंद्राकर ने राम वन गमन पथ में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए योजना में चंद्रखुरी और चंपारण को जोड़ने पर भी आपत्ति की थी. चंद्राकर ने कहा कि इन दोनों स्‍थानों पर भगवान राम गए ही नहीं तो इन्‍हें क्‍यों राम वन गमन पथ में जोड़ा गया. विषय पर विधानसभा में लंबी बहस के बाद मंत्री ने सोशल ऑडिट कराने की घोषणा की थी.

इस घोषणा के बाद अब जाकर सरकार ने जांच समिति का गठन किया है. अजय चंद्राकर की अध्यक्षता में बनी समिति में अकलतरा विधायक राधवेंद्र कुमार सिंह को सदस्‍य बनाया गया है. वरिष्‍ठ इतिहासकार प्रो. डॉ. एलएस निगम, पुरातत्‍व संचालनालय के उप संचालक पीसी पारख, पुरातत्‍ववेता प्रभात कुमार, जल संसाधन विभाग के एसके टीकम और शशांक सिंह को सदस्‍य बनाया गया है.