Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पशु ट्राली में सीएम और मंत्री का कटआउट ढोने के मामले में कमिश्नर ने लिया बड़ा एक्शन, निगम के 2 सब इंजीनियर सहित 3 सस्पेंड

कोरबा। कोरबा में राज्योत्सव की तैयारी के दौरान पशु ट्राली में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ ही मेयर का कटआउट ढोने के मामले में निगम कमिश्नर ने बड़ा एक्शन लिया है। कारण बताओं नोटिस जारी करने के बाद संतोषप्रद जवाब नही मिलने पर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने 2 सब इंजीनियर और एक स्वच्छता निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आपको बता दे राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारी के दौरान हुए इस घटनाक्रम के बाद राजनीति गरमा गयी थी।

गौतरलब है कि कोरबा में 2 नवंबर से आयोजित राज्योत्सव की तैयारी के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने बड़ी चूक कर दी थी। कार्यक्रम की तैयारी के दौरान निगम के जवाबदार अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ ही सरकार के मंत्रियों और मेयर के कटआउट को पशु ट्राली में ढोकर सभा स्थल तक पहुंचाया गया था। सोशल मीडिया में जब ये फोटो वायरल हुआ, तो निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। महापौर संजूदेवी राजपूत ने निगम के अफसरों के इस कृत्य पर जमकर नाराजगी जतायी थी।

जिसके बाद निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने इस मामले में एक्शन लेते हुए लापरवाही बताते हुए निगम के उप अभियंता अश्विनी दास, स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र थवाइत और उप अभियंता अभय मिंज को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब मांगा गया है। नोटिस के बाद संतोषप्रद जवाब नही मिलने के बाद आज निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने दोनों उप अभियंता सहित स्वच्छता निरीक्षक को इस गंभीर लापरवाही का दोषी पाया। जिसके बाद उन्होने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।