Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी द्वारा “मैं और मेरा छत्तीसगढ़ @ 2047 ” विषय के निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित

रायपुर।  कलेक्टर एवं अध्यक्ष नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में “मैं और मेरा छत्तीसगढ़ @ 2047 ” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नालंदा लाइब्रेरी, सेंट्रल लाइब्रेरी एवं तक्षशिला लाइब्रेरी के 102 सदस्यों ने भाग लिया।

कलेक्टर डॉ सिंह ने आज को रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं विजेताओं को नगद राशि से सम्मानित किया। कलेक्टर डॉ सिंह ने युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि निबंध का प्रश्न पत्र प्रतियोगी परीक्षाओं में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है जिसमें निरंतर अभ्यास, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं प्रासंगिक उद्धरणों का समावेश करके अधिकतम अंक अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निबंध की भाषा सरल, सहज एवं धारा प्रवाह होना चाहिए, प्रस्तावना एवं उपसंहार निबंध का मुख्य भाग होता है यह भाग जितने प्रभावी होंगे उतने अधिक अंक मिलने की संभावना होती है।

नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में पारस कुमार सोनी को प्रथम, बादल सोनी को द्वितीय एवं महेश्वर कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने कलेक्टर डॉ. सिंह के मार्गदर्शन और आयोजन को अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल लेखन कौशल को निखारती हैं, बल्कि भविष्य की परीक्षाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, नोडल अधिकारी नालंदा परिसर केदार पटेल, उपायुक्त नगर निगम डॉ. अंजली शर्मा सहित संबंधित एवं प्रतिभागी शामिल हुए।