Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा – अपराध केवल पुरुष ही नहीं महिलाएं भी करती हैं, लव जिहाद पर कही ये बात…

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक सोमवार को बिलासपुर पहुंचीं और महिला आयोग की जनसुनवाई में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने 31 मामलों की सुनवाई की. एक प्रकरण में फर्जी पुलिस आरक्षक बनकर महिला से विवाह करने वाले युवक और पीड़िता के बीच सुलहनामा कराया. वहीं एक शिक्षक जो पत्नी-बच्चों को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रह रहा था उसके खिलाफ सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन पर निलंबन की अनुशंसा की गई.

महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने विभिन्न विषयों पर मीडिया से बातचीत भी की. सोनम रघुवंशी केस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि अपराध केवल पुरुष ही नहीं करते, महिलाएं भी दोषी हो सकती हैं, इसी कारण महिला जेल की व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि आजकल कई महिलाएं बदले की भावना से गंभीर अपराध कर रही हैं. कुछ मामलों में पत्नियां ही पतियों की हत्या कर रही हैं. इसकी वजह उन्होंने बढ़ती अपेक्षाएं, जबरदस्ती की शादियां और सामाजिक दबाव को बताया.

लव जिहार पर किरणमयी नायक ने क्या कहा?

लव जिहाद पर किरणमयी नायक ने कहा कि आयोग में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है. इसके साथ ही पुरुषों के लिए कोई नियम न होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वे इस बात से सहमत हैं कि पुरुषों के लिए कोई अलग कानून नहीं है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि उन्हें कोई कानूनी मदद नहीं मिलती.