Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नहीं थम रहा मौत का सिलसिला: इलाज के दौरान एक और शख्स ने तोड़ा दम, 9 लोगों की मौत का कारण जहरीली शराब या कुछ और?

बिलासपुर।  बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी गांव में जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक 9 ग्रामीणों की मौत हो गई है. इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है. वहीं ग्रामीणों की मौत पर प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी कर मौतों का कारण जहरीली शराब नहीं, बल्कि फूड पॉइजनिंग, सर्पदंश और कार्डियक अरेस्ट बताया है. वहीं प्रशासन की रिपोर्ट से परिजन संतुष्ट नहीं है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

बता दें कि गंभीर हालात में सिम्स अस्पताल में भर्ती पवन कश्यप की आज मौत हो गई है. इस तरह से जहरीली शराब से होने वाली मौतों की संख्या अब 9 तक पहुंच गई है. पवन कश्यप को एक दिन पहले ही इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉ. राहुल अग्रवाल ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हुई है, लेकिन असल कारण बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा.

वहीं परिजनों ने बताया कि चुनाव के दौरान आसानी से शराब उपलब्ध होने की वजह से यह स्थिति बनी है. परिजनों ने जिला प्रशासन और पुलिस की जांच को लेकर असंतोष जताया है. मृतक के रिश्तेदारों ने मुआवजे की मांग की है. मामले को दबाए जाने की स्थिति में चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी भी दी जा रही है.

यह है पूरा मामला

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के लोफंदी में जहरीली महुआ शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई. जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है. जिनमें से एक राजकुमार पटेल को रायपुर रेफर किया गया है. हालांकि प्रशासन इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है, वहीं मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी. ग्रामीणों के मुताबिक बीते बुधवार को पहले एक की मौत हुई, फिर दो लोगों की जान गई, तब बीमारी समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था. शुक्रवार की रात एक साथ चार लोगों की मौत हुई, तब कई दिनों से महुआ शराब पीने की सूचना मिली. ग्रामीणों का कहना है कि 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग अंजनी पटेल, डोमरा पटेल, गोलू देवांगन, बबलू पटेल, बुटीक पटेल सिम्स में भर्ती हैं.

इन लोगों की हुई मौत

  1. देव कुमार पटेल (45 वर्ष)
  2. शत्रुहन देवांगन (40 वर्ष)
  3. कन्हैया लाल पटेल (60 वर्ष)
  4. कोमल प्रसाद लहरे (56 वर्ष)
  5. बलदेव पटेल (52 वर्ष)
  6. कोमल देवांगन ऊर्फ नानू
  7. रामूराम सुनहले (50 वर्ष)
  8. पवन कश्यप
  9. बुधराम पटेल