Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ट्रेन में ITBP जवान के बैग की चोरी का मामला सुलझा, 36 घंटे में GRP की बड़ी कामयाबी, रेल एसपी श्वेता श्रीवास्तव ने किया खुलासा

रायपुर। राजधानी रायपुर में रेलवे पुलिस (GRP) ने 36 घंटे के भीतर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। चलती ट्रेन से हथियारों से भरा ITBP जवान का बैग चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से चोरी गए दोनों पिस्टल, 20 से अधिक जिंदा कारतूस और नगद रकम बरामद कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक, इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के एक जवान दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। जवान रांची से दुर्ग लौट रहे थे और सफर के दौरान उनके पास एक बैग था जिसमें सर्विस पिस्टल, 20 से अधिक जिंदा कारतूस और नगद रकम रखी थी। ट्रेन जब बिलासपुर के पास पहुंची, तभी बैग चोरी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जवान ने तत्काल रेलवे पुलिस को सूचना दी।चोरी का मामला गंभीर था क्योंकि इसमें हथियार शामिल थे। यही वजह रही कि पुलिस ने मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए जांच शुरू की और FIR दर्ज की गई।

36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

रेलवे पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, स्टेशन पर मौजूद लोगों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। आरोपी का नाम रंजीत मरकाम बताया जा रहा है।पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी किया गया बैग भी बरामद कर लिया। बैग में मौजूद 10 हजार रुपए में से आरोपी ने करीब 9 हजार 300 रुपए खर्च कर दिए थे, जबकि शेष 700 रुपए पुलिस ने उसके पास से जब्त किए।

हथियार की बरामदगी बड़ी राहत

बैग से बरामद दो पिस्टल और जिंदा कारतूसों को सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि समय पर आरोपी पकड़ा नहीं जाता, तो इन हथियारों का दुरुपयोग गंभीर घटनाओं में हो सकता था।

पुलिस की कार्रवाई की सराहना

इस पूरे ऑपरेशन में बिलासपुर GRP की टीम ने तेजी से काम किया और मात्र 36 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया। रेलवे पुलिस की इस तत्परता की सराहना की जा रही है।

रेलवे पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने कहा कि हथियारों की चोरी बेहद संवेदनशील मामला था। आरोपी की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी से बड़ी राहत मिली है। मामले में आगे की जांच जारी है।