Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी बनी अपराध का गढ़: 48 घंटे के भीतर तीन मर्डर और गैंगरेप के बाद फिर मिली एक लाश

रायपुर।    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर इन दिनों अपराधों का गढ़ बनती जा रही है. पिछले 48 घंटों के भीतर हुई घटनाओं ने पूरे शहर को दहला दिया है. तीन हत्या और एक गैंगरेप की घटना के बाद अब शहर में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालत में नाले में मिली है. लगातार हो रही इन वारदातों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

नाले में मिली अधेड़ की लाश

ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. इंडोर स्टेडियम के पास नाले में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है. घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत दो टीआई और भारी पुलिस बल मौजूद है. कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

फावड़े से मार कर दोस्त की हत्या

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक मजदूर ने अपने साथी की फावड़े से हत्या कर दी. दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था. आरोपी नोहर मानिकपुरी ने संतोष कुमार पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, विनायक सिटी में मजदूरी का काम करने वाले संतोष कुमार (40 वर्ष) और नोहर मानिकपुरी (23 वर्ष) साथ में ही रहते थे. देर रात दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब पी. इस दौरान संतोष ने नोहर को ताना मारते हुए कहा ‘कमाई के कुछ पैसे घर भी भेज दिया कर’ ये बात नोहर को नागवार गुजरा. इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हुई. वहीं नोहर ने संतोष का गला दबाकर फावड़े से उसके सिर पर कई वार कर लहूलुहान कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामले में पुलिस ने आरोपी नोहर को गिरफ्तार कर लिया है.

राजधानी में विवाहिता से गैंगरेप

गुढ़ियारी इलाके में एक 22 वर्षीय विवाहिता के साथ उसके रिश्तेदार और उसके दोस्त ने मिलकर गैंगरेप की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. आरोपियों की पहचान बिज्जू मरकाम और बिहारी के रूप में हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है.

डबल मर्डर के बाद मचा बवाल

सोमवार (18 नवंबर) की शाम विधानसभा थाना क्षेत्र में आमासिवनी शराब दुकान के पास दो गुटों में गैंगवार हुई. जानकारी के अनुसार, हरीश साहू और उसके साथियों ने रोहित सागर पर चाकू और लाठियों से हमला किया. इस हमले में रोहित सागर की मौत हो गई. उसकी हत्या की खबर लगते ही रोहित गैंग के लोग भी भड़क गए. आरोपी बड़ी संख्या में हरीश साहू के घर पहुंचे और उसे घसीटकर घर से बाहर निकाला और किडनैप कर करीब सवा तीन किलोमीटर दूर खालबाड़ा की ओर ले गए. जहां आरोपियों ने हरीश कुर्सी से बांधकर टॉर्चर किया. इस दौरान उस पर चाकू से भी हमले किए, जिससे हरीश की मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 लोंगो गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.