Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बस, घायल यात्रियों को ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

कवर्धा।  कोरबा से कवर्धा की ओर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। यह हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के सैगोनाडीह और किशुनगढ़ गांव के बीच हुआ है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में बस सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से पंडरिया अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है।

कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा

गौरेला-अनुपपूर मार्ग पर कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। पहले बेकाबू ट्रेलर वाहन पेड़ से टकराया, फिर सड़क पर पलट गया। वाहन इतनी तेज रफ्तार में था कि जिस पेड़ से टकराकर ट्रेलर पलटा वो पेड़ ही जमीन से उखड़ गया। हादसा रविवार सुबह गौरेला के फॉरेस्ट बैरियर के पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार कोयले से लदा ट्रेलर मध्यप्रदेश के रामपुर से चम्पा जांजगीर की ओर जा रहा था। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नही है। वहीं घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। गौरेला पुलिस जांच में जुटी है।