Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शराब के नशे में दूल्हे की कार से स्टंट कर रहा था जीजा, DJ से टकराई वाहन, गोद में बैठे मासूम की हुई मौत

कोरबा। कोरबा जिले में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया. दूल्हे की गाड़ी को स्टंट करते हुए चला रहे उसके जीजा ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे डीजे वाहन से जा टकराई. इस हादसे में दूल्हे की गोद में बैठे डेढ़ साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे का जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार स्थित शारदा विहार के पास हुआ. बारात मध्यप्रदेश के सूरजपुर से कोरबा के चिमनीभठा आई थी. शादी की रस्मों से पहले दूल्हे की कार को उसके जीजा द्वारा स्टंट के अंदाज़ में चलाया जा रहा था. उसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया.

मृतक मासूम की पहचान हरिओम के रूप में हुई है, जिसकी उम्र महज डेढ़ साल थी. वह दूल्हे की गोद में बैठा था. बताया गया है कि हरिओम के पिता ही दूल्हे की कार को किराए पर लेकर लाए थे, लेकिन उस समय गाड़ी चला रहा था दूल्हे का जीजा.

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने दूल्हे के जीजा की जमकर पिटाई कर दी. इस दुखद घटना से माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और दूल्हा सदमे में आकर शादी से इंकार करने लगा. हालांकि, लड़की पक्ष के परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद आखिरकार शादी की रस्में पूरी की गईं.

जैसे-तैसे शादी के बाद परिजन सूरजपुर की ओर रवाना हो गए थे, लेकिन मानिकपुर चौकी पुलिस ने परिजनों को फोन कर आधे रास्ते से मासूम का शव लेने वापस बुलाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दूल्हे के घायल जीजा का इलाज कराया जा रहा है.