Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डोली उठने से पहले उठी दुल्हन की अर्थी, लॉज के बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली लाश, खुशियों के बीच पसरा मातम

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियों के बीच मातम पसर गया। जिस घर में आज दुल्हन की डोली उठनी थी, वहां से उसकी अर्थी उठी। बलिया से भिलाई शादी के लिए आई पूजा साहनी ने लॉज के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है और शादी का माहौल गमगीन हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, पूजा साहनी की शादी भिलाई में तय हुई थी। शादी के लिए पूजा अपने परिवार के साथ दो दिन पहले ही भिलाई के पावर हाउस इलाके में स्थित आधुनिक लॉज में आकर ठहरी थी। शुक्रवार को शादी होनी थी, लेकिन इसी दिन सुबह पूजा ने लॉज के बाथरूम में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिवार वालों को जब काफी देर तक पूजा नजर नहीं आई, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़ा गया। तब तक पूजा दम तोड़ चुकी थी। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर लॉज स्टाफ और अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल, पुलिस पूजा के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है और उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।