Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गर्लफ्रेंड से मिलने घर पहुंचा था बॉयफ्रेंड, सरपंच परिवार ने बंधक बनाकर पीटा

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने गये युवक की जान पर बन आयी। बताया जा रहा है कि जब युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर पहुंचा ही था, तभी परिवार जाग गया और युवक को बंधक बनाकर बुरी तरह से पिटाई कर दी। इस दौरान प्रेमी को बचाने आई प्रेमिका की भी परिवार के लोगों ने डंडे से पिटाई कर दी। युवक को लाठी-डंडे से इस कदर पीटा गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उधर इस घटना का वीडियों अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम चलगली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक चलगली गांव के सरपंच की भतीजी का पास के ही गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। शनिवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। आधी रात घर में घुसे युवक की भनक परिवार के लोगों को हो गयी। इसके बाद सरपंच और उसके परिजनों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर क्या था परिवार के लोगों का गुस्सा युवक और अपनी भतीजी पर फूट पड़ा। पहले तो युवक को बंधक बनाकर उसके दोनों हाथों को रस्सी से बांध दिया।

इसके बाद युवक की शर्ट उतारकर उसे लाठी-डंडे से पीटना शुरू किया। वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि जानवरों की तरह एक युवक लंबी रस्सी से युवक को बांधकर रखा है, जबकि दूसरा युवक लाठी से उसे पीट रहा है। काफी देर तक युवक को पीटते देख लड़की उसे बचाने का प्रयास करती है, लेकिन उसे भी युवक डंडे से पीट देता है। मारपीट की इस घटना में प्रेमी की पिटाई का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित की शिकायत का पुलिस कर रही है इंतजार

सरपंच परिवार की इस बर्बरता का वीडियों सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। चलगली थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपियों के खिलाफ घायल युवक को एफआईआर दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। पीड़ित युवक की शिकायत के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई कर आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी करेगी। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि अपनी प्रेमिका के रिश्तेदारों से मार खाने के बाद प्रेमी युवक उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराता है या फिर प्यार मोहब्बत में परिवार के लोगों को माफ कर देता है, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।