Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

श्रीनगर से विमान में आएगा कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर, रात 9 बजे तक पहुंचेगा रायपुर, परिजनों से मिलने पहुंचे मंत्री वर्मा…

रायपुर। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का शव अब से चंद मिनट बाद विमान के जरिए श्रीनगर से पहले नई दिल्ली लाया जाएगा. नई दिल्ली में औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पार्थिव शरीर को विमान के जरिए रायपुर लाया जाएगा.

पहलगाम आंतकी हमले में मारे गए लोगों के साथ उनके परिजनों को गृह नगर तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष विमानों की व्यवस्था की है. दिवंगतों के शवों को लेकर विमान श्रीनगर से लेकर नई दिल्ली पहुंचेगा, जहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विमानों के जरिए शवों को गृह नगर के नजदीकी हवाई अड्डे तक भेजा जाएगा.

सरकार की ओर से दी गई जानकारी, दिनेश मिरानिया (अग्रवाल) का शव दोपहर 11.45 बजे श्रीनगर से फ्लाइट 6E 2356/ 6E 5138 श्रीनगर से नई दिल्ली लाया जाएगा. इसके बाद नई दिल्ली से शव को रात करीबन 9 बजे रायपुर लाया जाएगा. शव के साथ दिवंगत की पत्नी नेहा मिरानिया, बेटा शौर्य, बेटी लक्षिता, भाई नरेश अग्रवाल और भतीजा केशव अग्रवाल विमान से रायपुर आएंगे.

सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

इस बीच पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के समता कालोनी स्थित निवास पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचकर परिजनों से संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि घटना बहुत दुखद है. दिनेश मिरानिया के परिजनों के दुख में शामिल होने आया हूं. आतंकवादियों ने बहुत ही कायराना हरकत की है. दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार ससम्मान किया जाएगा.

रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन का कैंडल मार्च

कोराबारी दिनेश मिरानिया की आतंकियों के हाथों मौत से तमाम वर्गों में दुख और रोष है. रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए शांति और एकता का संदेश लेकर आज कैंडल मार्च निकाल रहा है. रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी और सचिव अनिल दुग्गड ने कहा कि कैंडल मार्च का उद्देश्य हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देना और शांति एवं सौहार्द का संदेश फैलाना है.

उन्होंने कहा कि इस मार्च के माध्यम से हम समुदाय को एकजुट कर सकते हैं, और शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं. उन्होंने सभी से कैंडल मार्च में पहुंचकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनुरोध किया है. मौन कैंडल मार्च शाम 5.30 बजे अरिहंत कंपलेक्स संजय गांधी चौक से शुरू होकर लायंस क्लब, गुरु नानक चौक तक जाएगी.