Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी दिनेश मिरानिया का शव पहुंचा रायपुर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

रायपुर।   जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के समता कॉलोनी निवासी कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर आज देर शाम रायपुर पहुंचा. एयरपोर्ट पर कारोबारी दिनेश को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसमें उनके परिजन, रिश्तेदार, नेता और शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हैं.

कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर

दिनेश मिरानिया की पत्नी नेहा मिरानिया, पुत्र शौर्य और पुत्री लक्षिता भी एयरपोर्ट पर मौजूद हैं. वहीं परिवार के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी, महापौर मीनल चौबे, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, डॉ. वर्णिका शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी एयरपोर्ट पर पहुंचे हुए हैं.

दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देते डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी, महापौर मीनल चौबे

बता दें कि समता कॉलोनी रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया (45 वर्ष) को आतंकियों ने कश्मीर बैसरन घाटी में उसी दिन गोली मारी, जिस दिन उनकी शादी की सालगिरह थी. दिनेश पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ शादी की सालगिरह सेलीब्रेट कर रहे थे, तभी आतंकियों ने दिनेश को गोलियों से भून डाला.

कार में दिनेश की पत्नी नेहा मिरानिया, बेटा शौर्य मिरानिया और बेटी लक्षिता मिरानिया मौजूद

घटना के बाद पहलगाम में दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज मुलाकात की. शाह ने कहा कि हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है. बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतक दिनेश की पत्नी नेहा से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया. सीएम ने कहा, दुख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. अधिकारियों को हर संभव सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं.

घर पहुंचा कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर, बड़ी संख्या में लोग मौजूद

गुरुवार सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा

कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर नई दिल्ली से विमान द्वारा बुधवार रात 9 बजे रायपुर पहुंचने की संभावना है. उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह 9 बजे समता कॉलोनी स्थित निवास से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए निकाली जाएगी.