Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

43 घंटे की तलाश के बाद मिला तीन साल के मासूम का शव

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गुरुवार शाम को नाले के तेज बहाव में लापता हुआ तीन साल का मासूम बच्चा आखिरकार 43 घंटे की लंबी सर्चिंग के बाद मृत अवस्था में मिला।यह दर्दनाक घटना सीपत थाना क्षेत्र की है, जहां कार सवार परिवार के 9 लोग अचानक नाले के तेज बहाव में फंस गए थे। इनमें से 8 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन तीन साल का बच्चा तेज बहाव में लापता हो गया था।

तेज बहाव ने छीन ली मासूम की जिंदगी

गुरुवार को हुई भारी बारिश के चलते स्थानीय नाला उफान पर आ गया था। एक ही परिवार के लोग कार से सफर कर रहे थे, तभी वाहन पानी में बह गया। अधिकांश सदस्य किसी तरह बच निकले, लेकिन 3 वर्षीय मासूम बहाव में बह गया। घटना के बाद से ही SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने मोर्चा संभाल लिया था और लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। शनिवार को टीम को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर एक झाड़ी में मासूम का शव फंसा मिला।

परिजनों में मातम

शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरा इलाका शोक और सदमे के माहौल में डूब गया है। स्थानीय ग्रामीण भी बच्चे के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे थे, लेकिन आखिरकार उम्मीद टूट गई।