Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

DNA टेस्ट करने नवजात शिशु के शव को कब्र से निकाला, नाबालिग ने बच्चे को दिया था जन्म, कुछ घंटे बाद हुई थी मौत

बिलासपुर।     नाबालिग बालिका के नवजात शिशु के शव को 12 दिन बाद कब्र खोदकर बाहर निकाला गया. दरअसल पुलिस ने कोर्ट से DNA टेस्ट करने के लिए शव को कब्र से निकालने की अनुमति मांगी थी. अनुमति मिलने पर शव को बाहर निकाला गया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही।

बता दें कि बीते दिनों कोटा क्षेत्र से एक मामला सामने आया था, जहां नाबालिग बालिका के साथ आरोपी युवक ने अनचार किया था. इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई और उसका प्रसव भी हुआ था, लेकिन नवजात शिशु की कुछ घंटों बाद मौत हो गई थी.

इस मामले में आरोपी को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार भी कर लिया गया था, लेकिन नवजात शिशु का अंतिम संस्कार करते हुए उसे दफना दिया गया. पुलिस ने इस मामले में DNA टेस्ट कराने के लिए नवजात के शव को जमीन से खोदकर बाहर निकालने की अनुमति कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से मांगी थी. अनुमति मिलने के बाद शव को बाहर निकाला गया है और आगे की प्रक्रिया की जा रही है.