Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अधेड़ और युवती की एक ही फंदे से लटकी मिली लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

धरसींवा। बेमेतरा जिले के चटवा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रायपुर के धरसींवा निवासी एक 50 वर्षीय अधेड़ और 19 वर्षीय युवती की लाश एक ही फंदे से पेड़ पर लटकी हुई मिली है. दोनों के शव एक साथ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

यह मामला बेरला थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, मृतक रामजी साहू धरसींवा के कूंरा गांव में गिफ्ट सेंटर संचालित करता था. मृतिका भी कुछ वर्षों से उसी गिफ्ट सेंटर में कार्यरत थी. रामजी की पत्नी कूंरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है.

बेरला थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने चटवा गांव के एक पेड़ पर दो शव लटके हुए देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया गया. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच जारी है.

जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक रामजी साहू और युवती 3 मई को घर से निकले थे. 4 मई को धमधा में उन्हें एटीएम से पैसे निकालते हुए देखा गया, जिसके बाद उन्होंने एक नई साइकिल भी खरीदी. इसके बाद से दोनों लापता थे. जिसके बाद आज सुबह दोनों के पेड़ पर एक साथ लटके हुए मिले. फिलहाल, पुलिस मामले दर्ज कर इसकी गहराई से जांच कर रही है.