Special Story

बिलासपुर में हाईकोर्ट कर्मचारियों के लिए 112 नए आवासों का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश ने सौंपी चाबियां

बिलासपुर में हाईकोर्ट कर्मचारियों के लिए 112 नए आवासों का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश ने सौंपी चाबियां

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों के लिए…

3.29 करोड़ के इनामी 108 माओवादियों का सरेंडर, सीएम साय ने कहा – बस्तर में बंदूक हार रही, विश्वास जीत रहा

3.29 करोड़ के इनामी 108 माओवादियों का सरेंडर, सीएम साय ने कहा – बस्तर में बंदूक हार रही, विश्वास जीत रहा

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर क्षेत्र में माओवादी…

अग्निवीर भर्ती 2026 : सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, एक अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

अग्निवीर भर्ती 2026 : सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, एक अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Shiv Mar 11, 2026 1 min read

रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

माधव सृष्टि समालखा में होगी संघ की सबसे बड़ी बैठक, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम, सामाजिक चुनौतियों और संगठन विस्तार पर होगा मंथन

समालखा (पानीपत)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निर्णय लेने वाली सबसे बड़ी बैठक अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 13 से 15 मार्च तक समालखा स्थित माधव सृष्टि परिसर में आयोजित होगी। तीन दिन चलने वाली इस बैठक में देशभर से संघ और संघ प्रेरित संगठनों के कुल 1487 प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने माधव सृष्टि परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दी। इस दौरान उनके साथ मंच पर उत्तर क्षेत्र के संघचालक पवन जिंदल भी उपस्थित रहे। आंबेकर ने बताया कि बैठक का शुभारंभ 13 मार्च की सुबह 9 बजे सरसंघचालक डा.मोहनराव भागवत की उपस्थिति और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले की अध्यक्षता में होगा। इसमें संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी, क्षेत्र-प्रांत संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक तथा संघ प्रेरित 32 संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी भी भाग लेंगे। आंबेकर ने बताया कि इस समय देशभर में संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम चल रहे हैं। बैठक में इन कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष में अब तक देशभर में 10 करोड़ से अधिक घरों तक गृह संपर्क अभियान के माध्यम से पहुंच बनाई जा चुकी है। अगले दिनों में शेष प्रांतों में यह अभियान आगे जारी रहेगा। बैठक में संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी। यह कार्यक्रम 1 फरवरी से अगले वर्ष 20 फरवरी तक पूरे देश में चलेगा और समाज में समरसता के संदेश के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को बैठक के अंतिम दिन सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले प्रेसवार्ता कर बैठक में लिए गए निर्णयों और प्रस्तावों की जानकारी देंगे तथा पत्रकारों के सवालों के जवाब भी देंगे। इस दौरान संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर, अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी और उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख अनिल कुमार उपस्थित रहे।


समसामयिक सामाजिक मुद्दों पर भी होगा मंथन

बैठक में देशभर से आए कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के सामाजिक और सांस्कृतिक अनुभव साझा करेंगे। इन अनुभवों के आधार पर वर्तमान सामाजिक चुनौतियों और परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

32 संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहेंगे

आंबेकर ने बताया कि बैठक में संघ प्रेरित संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी विशेष आमंत्रित के रूप में शामिल होंगे। इनमें प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ, विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्र सेविका समिति के पदाधिकारी शामिल हैं।


संघ का विस्तार, एक साल में 5500 से ज्यादा शुरु नई शाखाएं

आंबेकर ने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार पर भी चर्चा होगी। पिछले एक वर्ष में देशभर में 5500 से अधिक नई शाखाएं शुरू होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके अलावा संघ से जुड़ने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लगातार रुचि बढ़ रही है। हर साल लगभग 1.25 लाख लोग ज्वायन आरएसएस के माध्यम से जुड़ने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं।

प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन

आंबेकर ने बताया कि शताब्दी वर्ष के दौरान संघ के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी बड़े पैमाने पर होंगे। इस वर्ष देशभर में 97 प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे. माधव सृष्टि में प्रतिनिधियों के लिए एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है।