Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डीजे की तेज आवाज से गिरा घर का छज्जा, 4 मासूम समेत 5 घायल…

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार के केंवटपारा में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां तेज आवाज और भारी बेस में डीजे बजने की वजह से एक घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया. वहीं मौके पर मौजूद 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 4 बच्चे शामिल हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, बीते दिन हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई थी, जो रात करीब 8:30 बजे केंवटपारा पहुंची. इसी दौरान तो डीजे की तेज आवाज की कंपन से वहां स्थित टुकेश केंवट के मकान का छज्जा अचानक गिर गया. इस दौरान शोभायात्रा देखने खड़े 4 मासूम समेत 5 लोग हादसे की चपेट में आ गए.

घायलों में चंद्रशेखर केंवट (25), प्रशांत केंवट (11), दीपक केंवट (15), दीपेश केंवट (14) और हेमंत कैवर्त (13) शामिल हैं. बताया जा रहा है, कि मकान का छज्जा पुराना और कमजोर था. डीजे की तेज आवाज से उठी कंपन के कारण वह गिर गया. फिलहाल पुलिस डीजे संचालक की तलाश में जुट गई है.