Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खदान संचालक का दुस्साहस, सीमांकन करने पटवारी के साथ पहुंचे कोटवार और शिकायकर्ता से की मारपीट…

आरंग। आरंग के ग्राम निसदा में पत्थर खदान संचालक के ग्राम कोटवार और शिकायकर्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर आरंग पुलिस ने आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

जानकारी के अनुसार, ग्राम निसदा में पत्थर खदान संचालकों ने महानदी में खदान का मलबा डालने और पत्थर खदानों की जांच करने के संबंध में ग्रामीणों के साथ ओमप्रकाश सेन ने शासन से शिकायत की थी. प्रशासन के जांच के बाद पत्थर खदान संचालकों को महानदी से मलबा हटाने का आदेश दिया गया था, जिसके बाद संचालकों ने महानदी में डाले गए मलबे को हटाने का काम शुरू किया.

इस बीच शुक्रवार को प्रशासन से अनुमति प्राप्त पत्थर खदान के सीमांकन के लिए पटवारी, कोटवार और शिकायकर्ता सहित कुछ ग्रामीण पहुंचे थे. इसी दौरान अपने रिश्तेदार का खदान संचालित करने वाला ग्राम घोड़ारी निवासी अशोक यादव शिकायतकर्ता ओमप्रकाश सेन और कोटवार केदारनाथ साहू से उलझ गया, और मारपीट शुरू कर दी. मामले की शिकायत पर आरंग पुलिस ने आरोपी अशोक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.