Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस नेता की दबंगई! : समय खत्म होने के बाद भी नामांकन जमा लेने का बनाया दबाव, नहीं लेने पर मचाया हंगामा

गौरेला पेंड्रा मरवाही।    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन गौरेला में एक कांग्रेसी नेता की दबंगई का मामला सामने आया है. कांग्रेस नेता गजरूप सिंह सलाम ग्राम पंचायत मेढूका में बने एआरओ कार्यालय पहुंचे और निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी पंच पद के लिए अपने किसी समर्थक का नामांकन जमा करने चुनाव अधिकारी पंचायत सचिव पर दबाव बनाने लगे. जब उन्हें पंचायत सचिव ने बताया कि समय बीत गया है और नामांकन जमा नहीं हो सकेगा तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और गाली गलौच देते हुए सबको देख लेने की धमकी देने लगे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में गौरेला पुलिस ने चुनाव अधिकारी सतीश चंद्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया है.

बता दें कि गजरूप सिंह सलाम के भाई की पत्नी नेहा सलाम को कांग्रेस ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से अपने प्रत्याशी बनाए जाने का समर्थन भी दिया है. वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कांग्रेसी नेता किस प्रकार देख लेने की धमकी दे रहे हैं. इतना ही नहीं अपने भाई की पत्नी के जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का दावा करते हुए अधिकारियों को देख लेने की चेतावनी दे रहे हैं. वहीं वहां मौजूद पुलिस के जवान कुलदीप चतुर्वेदी ने हंगामा मचाने वाले नेता को अपने साथ गौरेला थाना ले गए.

चुनाव अधिकारी की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज

इस मामले में अभी तक कोई शिकायतकर्ता के नहीं होने के कारण कांग्रेस नेता को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. इस मामले में एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलने पर थाने से कांग्रेस नेता को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. आज चुनाव अधिकारी सतीश चंद्रा ने मामले की शिकायत की है. कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

देखें वायरल वीडियो –