Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ आरएसएस मुख्य कार्यालय में गुरु नानक देव प्रभात शाखा का वार्षिकोत्सव संपन्न, स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यालय अंतर्गत गुरु नानक देव प्रभात शाखा द्वारा बीते सोमवार को शाखा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जागृति मंडल, गुरु गोविंद सिंह नगर, पंडरी रायपुर में सायं 4:30 बजे से गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बताया गया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और समाज संगठन के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत 100 वर्षों से निरंतर कार्यरत है। इसी शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार गुरु नानक देव प्रभात शाखा का वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न शारीरिक प्रदर्शन कार्यक्रमों की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दी गईं।

इस अवसर पर नित्य संचालित होने वाली शाखा में प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों — समता संचलन, दंड प्रयोग, विभिन्न आसन, योग एवं सूर्य नमस्कार — का स्वयंसेवकों द्वारा अनुशासित, समन्वित एवं अप्रतिम प्रकटीकरण किया गया। इन प्रस्तुतियों ने स्वयंसेवकों की शारीरिक सुदृढ़ता, मानसिक एकाग्रता, अनुशासन और संगठनात्मक क्षमता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौतम मजूमदार सचिव, महाकालिबाड़ी विश्वनाथ मंदिर समिति उपस्थित रहे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में अभयराम कुम्भकार, प्रांत प्रचारक, छत्तीसगढ़ प्रांत ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संगठनात्मक अनुशासन, सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमुदाय ने स्वयंसेवकों के प्रदर्शन की मुक्तकंठ से सराहना की और आयोजन को अनुशासन, प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत बताया।