Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मत्स्य निरीक्षक परीक्षा को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…

रायपुर।   छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. यह परीक्षा 23 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रायपुर के 54 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए रेड क्रॉस मीटिंग हॉल में परीक्षा के ऑब्जर्वर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया.

इस दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने, अनुशासन का पालन कराने और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में बिना वैध पहचान पत्र के या निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

इसके अलावा, परीक्षा के सफल संचालन के लिए नवीन कुमार ठाकुर, अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि उत्तम प्रसाद रजक और केदारनाथ पटेल को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने और परीक्षा के दौरान पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की.