Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम नंदकुमार चौबे के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम माना, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई की।

ग्राम माना में लगभग 4 एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त किया। मौके पर बने प्लिंथ को तोड़ा गया तथा रोड एवं रास्तों को काटकर प्लॉटिंग को समाप्त किया गया। इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राकेश कुमार देवांगन, हल्का पटवारी राजाराम जोशी एवं ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

इसी तरह ग्राम डोमा में 3 एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग पर भी प्रशासन ने कार्यवाही की। इस दौरान तहसीलदार राममूर्ति दीवान, हल्का पटवारी श्री बंजारे एवं ग्राम कोटवार उपस्थित थे।

ग्राम दतरेंगा में भी 4 एकड़ भूमि पर किए गए अवैध प्लाटिंग कार्य को राजस्व विभाग की टीम ने ध्वस्त किया। इस कार्रवाई में भी तहसीलदार राममूर्ति दीवान, हल्का पटवारी श्री बंजारे और ग्राम कोटवार शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। हाल ही में ग्राम सेजबहार, डूमरतराई तथा अटल नगर स्थित NRDA क्षेत्र में भी अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की थी।